रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी के दिव्यदेशम श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में मंगलवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की इंदिरा एकादशी के पावन अवसर पर भव्य भक्ति आयोजन हुआ। अनुष्ठान के सभी कार्यक्रम पांचरात्र आगम विधि से संपन्न हुए। प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में भगवान के विश्वरूप दर्शन के बाद सुप्रभातम, करावलंबम, मंगलाशासनम, वेंकटेश स्तोत्रम आदि से मंगल गान किया गया। दिक्पाल देवताओं का दिक्बंधन पूजन कर षोडशोपचार पूर्वक भगवदाराधनम हुआ। इसके बाद नक्षत्र आरती, अमृत कलश आरती और कर्पूर आरती की गई। भगवान की फलाहारी व्यंजनों का बालभोग निवेदित कर वेदध्वनियों, उपनिषद और देशिक स्तोत्रों से महास्तुति हुई। पूजा सेवा पूर्ण होने के बाद दर्शनार्थियों के लिए मंदिर गोपुरम के कपाट खोले गए। पट खुलते ही श्रीनिवासा गोविंदा, ...