Ranchi News: ताऊ मोड़ के पास टेंपो-बाइक की टक्कर, दो घायल
रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। बुंडू-राहे रोड पर ताऊ मोड़ के समीप रविवार शाम करीब 6:30 बजे टेंपो और बाइक के बीच हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसे में भोरगाडीह, बुंडू निवासी बालिका मीना कुमारी को हल्की चोट लगी है। वहीं जड़िया, बुंडू थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय दिलीप मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दिलीप मुंडा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.