Ranchi News: तमाड़ में सड़क पर लग रहा सब्जी बाजार, हादसे का खतरा
रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र का थोक टमाटर बाजार के लिए प्रसिद्ध भुइयाडीह सब्जी बाजार इन दिनों सड़क पर लगने के कारण दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। एनएच-33 रांची-टाटा फोरलेन के दोनों किनारे के साथ अब डिवाइडर पर भी सब्जी की दुकानें लग रही हैं। बाजार के पास अंडरपास बना होने के बावजूद करीब सौ मीटर दूर सड़क को पार करने के लिए खोल दिया गया है। इससे करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए अंडरपास की उपयोगिता पर भी सवाल उठ रहे हैं। फोरलेन पर हर समय तेज रफ्तार से छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद व्यापारी और खरीदार सड़क पर ही सब्जी की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारे खाली मैदान होने के बावजूद व्यापारी जानबूझकर सड़क पर ही बाजार लगाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बाजार को सड़क से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.