रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। तमाड़-सारजमडीह सड़क पर आमलेशा स्कूल के समीप गुरुवार शाम करीब चार बजे दो बाइक की टक्कर में 35 वर्षीय प्रदीप कुम्हार की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बताया गया कि अनगड़ा के लाली निवासी प्रदीप कुम्हार, बुंडू निवासी फुखन कुम्हार और मुस्लु कुम्हार एक ही बाइक से तमाड़ के पड़रानी में अनिल कुम्हार के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद तीनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान आमलेशा स्कूल के समीप एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और सारजमडीह की ओर भाग गया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तमाड़ अस्पताल ले जाने के दौरान प्रदीप कुम्हार की मौत हो गई। फुखन कुम्हार और मुस्लु कुम्हार का तमाड़ अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद दोनों को बेहतर इलाज के लि...