Ranchi News: तमाड़ में ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार युवक-युवती की मौत,एक जख्मी
रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर इचाडीह के समीप सोमवार दोपहर दो बजे सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान राहे थाना क्षेत्र के फुलवैर निवासी 17 वर्षीय नगन मुंडा और बुंडू थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी 16 वर्षीया शीला कुमारी के रूप में हुई है। घायल 18 वर्षीय बुधन मुंडा भी राहे थाना क्षेत्र के फुलवैर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, तीनों जॉयदा स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद तीनों स्कूटी से जमशेदपुर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान इचाडीह के समीप रांची से जमशेदपुर की ओर गलत दिशा से जा रहा एक अज्ञात ट्रक आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगा।
मृत्यु और घायल सामने ट्रक को ओवरटेक करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.