Ranchi News: तमाड़ में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, पांच गिरफ्तार
रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। सहायक आयुक्त उत्पाद रांची के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर तमाड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और स्थानों पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी की। तमाड़ बस स्टैंड, झटगांव, कुबासाल, सलगाडीह, बड़वा, उलीडीह सहित अन्य स्थानों पर हुई छापेमारी के दौरान दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। फरार भट्ठी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, विभिन्न स्थानों से अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में सष्टीमंडल, महादेव कुमार, रामधन मुंडा, कार्तिक लोहार और सोनराम मुंडा को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 1250 किलो जावा महुआ, 250 लीटर महुआ शराब, 10 लीटर विदेशी शराब और 3.250 लीटर बीयर नष्ट और जब्त की गई। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद स्नेहाशीष से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.