रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। सावन और रक्षाबंधन के मद्देनजर तमाड़ डाकघर में शनिवार को श्रद्धालुओं और बहनों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था शुरू की गई है। डाकघर में 30 रुपये में गंगाजल तथा 10 रुपये में वॉटरप्रूफ राखी लिफाफा उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे श्रद्धालु आसानी से गंगाजल प्राप्त कर सकेंगे, वहीं बहनें अपने भाइयों को सुरक्षित तरीके से राखी भेज सकेंगी। उप डाकपाल देवनारायण रविदास ने बताया कि डाक विभाग लोगों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। रक्षाबंधन के अवसर पर वॉटरप्रूफ राखी लिफाफा उपलब्ध कराया गया है, जबकि सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए गंगाजल की बिक्री शुरू की गई है। उन्होंने लोगों से इन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...