रांची, नवम्बर 13 -- Ranchi News: रांची। श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति की ओर से आयोजित 76वां काली पूजनोत्सव शुक्रवार को मां काली की विसर्जन शोभायात्रा के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन सुबह से ही पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती, पुष्पांजलि और भोग निवेदन किया। माता को खीर, पूड़ी, हलवा और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग अर्पित किया गया। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने मां का खोइछा भरकर अखंड सुहाग व सुख-समृद्धि की कामना की और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। आतिशबाजी की गई यह भी पढ़ें- Ranchi News: डोरंडा में धूमधाम से निकली मां काली की विसर्जन शोभायात्राधूमधाम से निकली विसर्जन शोभायात्रा शाम पांच बजे पुष्पों से सजे वाहन पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विसर्जन शोभाया...