रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यभर में अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने के लिए ड्रोन से मॉनिटरिंग की जाएगी। जंगल व बिहड़ इलाकों में कई बार अवैध शराब बनाने का खुलासा हुआ है, ऐसे में अवैध शराब निर्माण रोकने के लिए इन इलाकों में ड्रोन से मॉनिटरिंग की जाएगी। बुधवार को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने चुट्टूपालू में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से ड्रोन उड़ाकर तकनीक की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता का परीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने ड्रोन के माध्यम से निगरानी की संभावनाओं का जायजा लिया। मंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री से जुड़ी गतिविधियों की पहचान करने तथा उनके विरुद्ध प्रभावी...