Ranchi News: ड्रामानाइट में रंगमंच, अभिनय व रचनात्मकता की दिखी विविध छटा
रांची, अक्टूबर 5 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा की एहसास ड्रामेटिक्स सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय ड्रामानाइट-26, का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगमंच, अभिनय, संगीत और सिनेमा के जरिए विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुरुआत किरदार-ए-इश्क कॉस्प्ले प्रतियोगिता से हुई। इसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न काल्पनिक पात्रों की वेशभूषा धारण कर अपने अभिनय और प्रस्तुति के माध्यम से पात्रों को मंच पर जीवंत किया। इसके बाद हास्य नाटक का मंचन हुआ, जिसने दर्शकों का मनोरंजन किया। एहसास ड्रामेटिक्स सोसाइटी के सदस्यों ने संगीतमय नाटिका भी प्रस्तुत की। एकल और सामूहिक मूक अभिनय प्रस्तुत किए गए। सामूहिक मूक अभिनय के माध्यम से कलाकारों ने बिना संवाद के एक सार्थक कथा को प्रभावी ढंग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.