Ranchi News: डोरियाटोली में 200 किलो जावा महुआ नष्ट
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची। विधानसभा थाना पुलिस ने रिंग रोड स्थित टुंडूल-पिस्का नगड़ी मार्ग के डोरियाटोली गांव में छापेमारी कर अवैध चुलाई शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने 200 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भागने में सफल रहे। मामले में मकान मालिक व धंधेबाज बालचंद महतो के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.