रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा के काली मंदिर रोड में सोमवार को श्री गणेश पूजा समिति का 15वां वार्षिक गणेशोत्सव शुरू हुआ। पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया। इस वर्ष तैयार किए गए मनोहारी पंडाल में स्थापित श्रीगणेश की प्रतिमा को नोटों की माला से सजाया गया है और विघ्नहर्ता को 151 किलो लड्डू का भोग अर्पित किया गया है। पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान बुधवार को भोग वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 16 सितंबर को भंडारा एवं डांडिया तथा 17 को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी। 18 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।पूजा यह भी पढ़ें- Ranchi News: सामलौंग में 12 दिवसीय उत्सव शुरू पंडाल के उद्घाटन के मौके पर वीरेंद्र प्रधान, द...