रांची, अक्टूबर 21 -- Ranchi News: रांची। गोलीबारी, रंगदारी व मारपीट मामले में जेल में बंद आरोपी जावेद अनवर को न्यायायुक्त एके मिश्रा-1 की अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। सूचक मोहम्मद सोयम गद्दी के अनुसार, 13 सितंबर को डोरंडा जैन मंदिर के पास जावेद अनवर, बाबर व उनके 30-35 सहयोगियों ने हथियारों से हमला किया था। आरोप है कि हत्या की नीयत से कई राउंड फायरिंग भी की गई। पुलिस ने घटनास्थल से 5 खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...