Ranchi News: डोरंडा गर्ल्स मिडिल स्कूल में पूर्व छात्र मिलन समारोह कल
रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: रांची। डोरंडा गर्ल्स मिडिल स्कूल (बंगला स्कूल) की विरासत को सहेजने और विकास में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्व छात्र संगठन का गठन किया गया है। डॉ. मोऊ संतारा और रजनी बख्शी के नेतृत्व में रविवार सुबह 10:30 बजे स्कूल सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह पूर्व छात्रा मिलन समारोह आयोजित होगा। इसमें पूर्व छात्राएं संस्मरण साझा करेंगी और भावी योजनाओं पर चर्चा होगी। अध्यक्ष चंचल चटर्जी, सचिव डॉ. प्रद्युत मित्रा, प्राचार्या रोजी बनर्जी और सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.