रांची, अक्टूबर 17 -- Ranchi News: रांची। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की पीठ ने डोरंडा कॉलेज में 10 वर्षों से अधिक समय से संविदा पर कार्यरत दो महिला कर्मचारियों-प्रियंका कुमारी और अनुराधा कुमारी को बड़ी राहत दी है। अदालत ने कॉलेज प्रबंधन को छह सप्ताह के भीतर एक याचिकाकर्ता को सहायक लाइब्रेरियन और एक को कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियमित करने का निर्देश दिया है। साथ ही, प्रियंका को जुलाई 2015 से अप्रैल 2018 तक का बकाया वेतन देने का भी आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...