Ranchi News: डॉ. मुकुंद बने वाणिज्य संकाय के कार्यवाहक डीन
रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। कुलपति के आदेशानुसार जारी अधिसूचना के तहत, विश्वविद्यालय वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मुकुंद चंद्र मेहता को वाणिज्य संकाय का नया कार्यवाहक डीन नियुक्त किया गया है। वहीं, एक अन्य अधिसूचना के अनुसार मारवाड़ी कॉलेज के वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राजीव रंजन शर्मा को वित्तीय अधिकारों के साथ आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्यूएसी) का नया निदेशक बनाया गया है। डॉ शर्मा अपने शिक्षण कार्य के साथ-साथ यह दायित्व भी निभाएंगे। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: डॉ स्मृति सिंह बनीं छात्र कल्याण निदेशक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.