रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक (स्टेज-2) डॉ स्मृति सिंह को अगले आदेश तक छात्र कल्याण (स्टूडेंट अफेयर्स) का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सेंटर फॉर डायस्पोरा स्टडीज के प्रभारी पद की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पदभार उनके सामान्य शिक्षण दायित्वों के अतिरिक्त होगा और तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस संबंध में अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: स्नेह कुमार को परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...