रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची। केंद्रीय झारखंड विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. बिभूति भूषण बिस्वास को दक्षिण कोरिया की सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले 'एशियन स्टडीज सम्मेलन' में शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। 26 से 29 अक्तूबर तक 'बहुसंकटों के दौर में सीमाओं से परे: एशिया और उससे आगे' विषय पर होने वाले इस सम्मेलन में डॉ. बिस्वास बांग्लादेश और म्यांमार में पर्यावरणीय विस्थापन का भारत पर प्रभाव विषय पर अपना शोध पत्र पेश करेंगे। इसमें लगभग 35 देशों के शोधकर्ता शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...