रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। गूगल डेवलपर ग्रुप्स (जीडीजी) रांची की ओर से शनिवार को रांची के एक होटल में डेवफेस्ट रांची-2026 का आयोजन किया गया। हैलोवीन आधारित- टेक या ट्रीट, थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए डेवलपर्स, विद्यार्थी, क्रिएटर्स और टेक पेशेवरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में तकनीक की अलग-अलग विधाओं पर चर्चा और व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए पांच ट्रैक बनाए गए थे। इनमें कीनोट और टेक्निकल टॉक्स, बिगिनर ट्रैक, फ्लैगशिप डेवलपर ट्रैक, फ्रीस्टाइल ट्रैक और क्रिएटर्स ट्रैक शामिल थे। बिगिनर ट्रैक में गूगल एआई स्टूडियो, जेमिनी सीएलआई और गिट कमिट की जानकारी दी गई। वहीं, फ्लैगशिप ट्रैक में क्लाउड, जनरेटिव एआई और एडवांस्ड हैंड्स-ऑन लैब आयोजित की गईं। क्रिएटर्स ट्रैक में गूगल फॉर क्रिएटर...