रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय पहुंचे आवेदकों से बातचीत कर निबंधन प्रक्रिया और आवेदन से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने आवेदकों से यह भी पूछा कि आवेदन जमा करने या निबंधन कराने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है। उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को आवेदकों से आवश्यक दस्तावेज सही एवं पूर्ण रूप से प्राप्त करने का निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी प्रकार के दस्तावेजों की उचित जांच के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करने तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से का...