रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की तैयारी तेज कर दी है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पटमदा में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठकसुरक्षा प्रबंध समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन और पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने संयुक्त रूप से बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी तथा वर्चुअल माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी शामिल हुए। थाना प्रभारियों से पूजा पंडालों की संख्या, अनुमानित भीड़, विसर्जन का संभावित समय और स्थान तथा पूजा समितियों की जानकारी ली गई। सभी प्रखंडों और थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक कर पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-न...