Ranchi News: डीपीएस रांची ने जीता बास्केटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: रांची। डीपीएस गुवाहाटी में आयोजित इंटर डीपीएस बास्केटबॉल टूर्नामेंट के बालक ओपन वर्ग में डीपीएस रांची की टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में रांची ने डीपीएस सिलीगुड़ी को 41-17 से हराकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। बालिका टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बुधवार को विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.