रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: रांची। डीपीएस में गुरुवार को डालसा द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरुकता कार्यक्रम हुआ। डालसा सचिव राकेश रौशन ने पॉक्सो अधिनियम-2012 पर जोर देते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण से बचाना और सुरक्षित माहौल देना समाज की जिम्मेदारी है। डिप्टी एलएडीसी राजेश सिन्हा और लाइफ सेवर एनजीओ के प्रमुख अतुल गेरा ने अभिभावकों से बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करने तथा उन्हें गुड टच-बैड टच सिखाने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र व पीएलवी सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पटमदा: विद्यार्थियों को दी गई विधिक कानूनों की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...