Ranchi News: डीडीसी ने योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त रांची संजय कुमार भगत और परियोजना पदाधिकारी डॉ. ऋतुराज ने शनिवार को मांडर प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न कार्यों की जानकारी लेने के बाद कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में वीबी जीरामजी योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा हुई। अधिकारियों ने रोजगार सेवकों और पंचायत सचिवों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। परियोजना पदाधिकारी डॉ. ऋतुराज ने कहा कि योजनाओं की नियमित समीक्षा से काम में तेजी आएगी। सभी कर्मी अपने लक्ष्य के अनुसार काम करें और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसका ध्यान रखें। यह भी पढ़ें- Ranchi News: डीडीसी ने दिया मनरेगा योजनाओं में तेजी लाने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.