रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संजय कुमार भगत ने शनिवार को बेड़ो प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर विकास और ग्रामीण योजनाओं की जानकारी ली। प्रखंड सभागार में मनरेगा और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उन्होंने रोजगार सेवकों से योजनाओं की स्थिति, काम की प्रगति और डिमांड की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मनरेगा कामगारों को रोजगार मुहैया कराएं पीओ : डीडीसीयोजनाओं की स्थिति उन्होंने अधिक से अधिक रोजगार सृजन के लिए डिमांड बढ़ाने, पंचायत के सभी गांवों में योजनाएं चलाने और पीडी जेनरेशन बढ़ाने का निर्देश दिया। मटेरियल बेस्ड योजनाओं में लाभुक के आवेदन के बाद ही वर्क ऑर्डर जारी करने और उसके बाद सामग्री की आपूर्ति कराने को कहा। एनएमएमएस के माध्यम से मजदूरों की नियमित हाजिरी सुनिश्चित करने के...