रांची, जुलाई 14 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डीएसपीएमयू में स्नातक के उन पारंपरिक व व्यवसायिक कोर्सों के लिए चांसलर पोर्टल फिर खोला जाएगा, जिन विभागों में सृजित सीटों की तुलना में आवेदन कम मिले हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि इसका उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को दाखिले का मौका देना है। मंगलवार को कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने प्रथम निर्धारित काउंसलिंग के तहत चल रहे नामांकन का निरीक्षण किया। कुलपति ने बताया कि प्रथम काउंसलिंग के तहत नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और छात्रहित में संचालित की जा रही है।निरीक्षण में कुलपति ने कहा कि जिन स्नातक विभागों में निर्धारित सीटों के मुकाबले आवेदन कम आए हैं, वहां प्रवेश के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र ही...