रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) की तीरंदाजी टीम के गठन के लिए शनिवार को खेलगांव स्थित एक्सीलेंस सेंटर में चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस ट्रायल में कुल 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिनमें अरविंद मुंडा, चांदनी, सूरजमणि, ऋषिका नाग, विशाल मुर्मू, दीप कुमार, अनुभव राज, देवाशीष सोरेन, ओम प्रकाश, रितेश नाग, एंजेल, राहुल, अनुपा, स्वीटी बक्सला, तारामुनि उरांव, पूजा और शीतल शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के दौरान विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. विनय भरत और पीटीआई सुश्री प्रिया कुमारी उपस्थित रहीं। चयनित खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद अंतिम ट्रायल से 14 खिलाड़ी चुने जाएंगे जो अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में डीएसपीएमयू का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुलपति प्...