रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) का तृतीय दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ राकेश मोहन विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होकर दीक्षांत उद्बोधन देंगे। शुक्रवार को कुलपति प्रो राजीव मनोहर ने बताया कि समारोह में कुल 6,415 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 3,065 छात्र और 3,350 छात्राएं शामिल हैं। इसमें स्नातक (सत्र 2022-2025), स्नातकोत्तर के दो सत्र (2023-2025 और 2024-2026), बीएड (2023-2025) और 20 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय की ओर से पहली मानद उपाध...