रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के मानव विज्ञान विभाग और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से शुक्रवार को प्रवाह योजना के अंतर्गत विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। गांधी सभागार में आयोजित व्याख्यान का विषय- क्षितिजों को जोड़ना: आरंभिक शोधकर्ताओं को वैश्विक सम्मेलनों और साझा अनुभवों से जोड़ना, था। इसमें नेपाल की अंतरराष्ट्रीय संस्था वाईएफईडी के निदेशक अनीश श्रेष्ठा और सेव द चिल्ड्रेन संस्था, नेपाल के क्षेत्रीय प्रबंधक अमृत देवकोटा ने विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय शोध सम्मेलनों व वैश्विक अकादमिक अवसरों की जानकारी दी। अनीश श्रेष्ठा ने 15 से अधिक देशों की यात्रा और संयुक्त राष्ट्र संघ से संबंधित सम्मेलनों में भागीदारी के अनुभव साझा कि...