Ranchi News: डीएसई ने जन्मदिन पर बच्चों के साथ मनाया तिथि भोजन
रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय डोमनडीह में शनिवार को "तिथि भोजन" कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला शिक्षा अधीक्षक ने बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और विद्यार्थियों को केक खिलाया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। तिथि भोजन के तहत बच्चों को दाल, पूरी, चावल, पनीर, मिश्रित सब्जी, पायस और मीठी बूंदी परोसी गई। जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, मुखिया लाल सिंह मुंडा, ग्राम प्रधान परशुराम महतो, वार्ड सद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.