Ranchi News: डीएवी बरियातू में क्लस्टर खेलकूद शुरू हुआ
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: रांची। डीएवी बरियातू में क्लस्टर-2 के तहत खेल प्रतियोगिता बुधवार को हुई। इसमें बास्केटबॉल, नेटबॉल, स्क्वैश, ऐरोबिक्स प्रतियोगिता का जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह ने उद्घाटन किया। नेटबॉल के अंडर 14 व अंडर 17 में एसआर डीएवी पुंदाग की टीम विजेता बनी। स्क्वैश अंडर 14 व 17 के में डीएवी बचरा व बास्केटबॉल अंडर 14 में डीएवी बरियातू की टीम विजेता रही। मौके पर डीएवी बरियातू की अध्यक्ष सुशीला गुप्ता, आर्य समाज प्रतिनिधि सभा के मानद सदस्य शत्रुघ्न लाल गुप्ता, डीएवी जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोज सिन्हा, नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव, डीएवी पुंदाग के प्राचार्य डॉ तापस घोष, डीएवी गांधीनगर के प्रधानाचार्य प्रदीप झा और डीएवी बचरा के प्राचार्य साहिल ठाकरान उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- क्लस्टर लेवर खेल में सीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.