रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची। डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की प्रतियोगिता में सफल नौवीं की छात्रा सौम्या श्रीवास्तव सहित कई विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर देश, राज्य, विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...