रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची। डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू की छात्राओं ने भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन इंडिया द्वारा आयोजित 12वीं एनएलपीसी में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें 9वीं की छात्रा सौम्या श्रीवास्तव ने सफलता प्राप्त की। वहीं सीसीएल द्वारा आयोजित पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में अनंत्या राज ने 5वां स्थान प्राप्त किया और कृतिका राज ने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने बच्चों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...