Ranchi News: डीएवी गांधीनगर ने चलाया स्वच्छता अभियान
रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: रांची। डीएवी गांधीनगर में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की जनजागरण पदयात्रा से हुई, जिसके बाद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर तथा निकटवर्ती सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान किया। प्राचार्य पीके झा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का औपचारिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला जीवनपर्यंत आचरण है। उन्होंने सभी से समाज में स्वच्छता जागरुकता फैलाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.