रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: रांची। डीएवी हेहल द्वारा आयोजित अंतर विद्यालयीय वाग्मी वाक कौशल प्रतियोगिता में डीएवी गांधीनगर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हिंदी कहानी वाचन में में तेजस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी क्रिएटिव राइटिंग में निपुण मारवाह ने द्वितीय और समृद्धि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एक्सटेम्पोर में आराध्य प्रधान ने व द्वितीय और सौम्या दास ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी त्वरित बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। विद्यार्थियों की पर गुरुवार को प्राचार्य पीके झा ने सभी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और आत्मविश्वास का निर्माण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...