Ranchi News: डीएवी कपिलदेव के छात्रों ने चित्रकला में जीते पुरस्कार
रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर-विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के ग्रुप-3 में आयुष आनंद ने प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं, ग्रुप-2 में समृद्धि और ग्रुप-1 में कियशिका व इराशिका ने द्वितीय पुरस्कार हासिल किया, जबकि शिवम रंजन तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उन्हें हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.