Ranchi News: डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 34 छात्रों को मिली साइकिल
रांची, अगस्त 6 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। शहर स्थित डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (एसएस प्लस टू) में कल्याण विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी दीप्ति कुमारी ने विद्यालय में अध्ययनरत 34 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित कीं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना विद्यार्थियों की शिक्षा को सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत कड़ी है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चे नियमित रूप से विद्यालय पहुंच सकेंगे, समय की बचत होगी और पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। साइकिल वितरण के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.