रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची। डिजिटल अरेस्ट का डर दिखा सेवा सदन के डॉक्टर राजकुमार साह से 10 लाख की साइबर ठगी में अदालत ने आरोपी देवाशीष राय को दो साल की सजा सुनाई है। अपर न्यायायुक्त श्याम नंदन तिवारी की अदालत ने मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पेश ठोस साक्ष्य और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने विभिन्न धाराओं में 42 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...