रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। राजधानी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। बाजारों में कान्हा के लिए विशेष रूप से लाई गईं पोशाकें, झूले और शृंगार सामग्रियां आकर्षित कर रही हैं। अपर बाजार, हिनू, मेन रोड, लालपुर, हरमू और रातू रोड की दुकानों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अपने प्रिय लड्डू गोपाल को नया और मनमोहक लुक देने के लिए महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कान्हा की पोशाक से झूले तक, जन्माष्टमी की खरीदारी को बाजारों में उमड़ भीड़ राजस्थानी पगड़ी से लेकर मथुरा के मुकुट की मांग बाजार में पारंपरिक सामानों के साथ-साथ स्टोन वर्क वाले डिजाइनर मुकुट और राजस्थानी पगड़ी की मांग ज्यादा है। लड्डू गोपाल को खास स्वरूप देने के लिए डेकोरेटिव पगड़ी और स्ट...