रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: रांची। सिविल कोर्ट स्थित सभागार में शनिवार को डालसा द्वारा 'सामुदायिक मध्यस्थता: एक मुकदमा-मुक्त ग्रामीण भारत की ओर-2026' विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 ने किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ही विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर अदालतों से मुकदमों का बोझ कम करना है। पहले दिन प्रशिक्षण में पीएलवी व पंचायत प्रतिनिधियों को मध्यस्थता और संघर्ष प्रबंधन की बारीकियां सिखाई गईं। एजेसी-1 योगेश कुमार, एजेसी ओमकार नाथ चैधरी, सीजेएम एसबी शर्मा, डालसा सचिव मनीष सिंह, बार एसोसएिशन के एसपी अग्रवाल, एलएडीसीएस के सदस्यगण, पीएलवी, कर्मचारी, विभिन्न प्रखण्डों व पंचायतों से आये गणमान्य लोग उपस्थित थे。

प्रशिक्षण का उद्देश्य --------------------...