रांची, नवम्बर 27 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने डायन बताकर कुल्हाड़ी से महिला की हत्या करने के मामले में दोषी फागू महाली उर्फ पागु महाली की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी है। जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस प्रदीप श्रीवास्तव की खंडपीठ ने दोषी की ओर से दाखिल आपराधिक अपील खारिज करते हुए निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया। अदालत ने कहा कि हत्या में केवल एक वार किया गया था, लेकिन वार की ताकत और उसकी गंभीरता से स्पष्ट है कि आरोपी का इरादा हत्या करने का था। मामला पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 10 जून 2014 की रात फागू महाली का अपनी बहू लिपि महाली के साथ विवाद हुआ था। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: टांगी से काट कर चाची की हत्या में टुंडी का भतीजा दोषी, सजा आज विवाद के दौरान वह उसे मारने के ...