रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी की ओर से आगामी 18 सितंबर को बुढ़मू प्रखंड के भांट बोडया मैदान में करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी सफलता को लेकर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक कौशल किशोर साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कांके विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। मौके पर कांके प्रखंड अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव, डॉ. मदन, रूपलाल महतो, सूरज कुमार, देवीचरण साहू, राजू नायक, अजित साहू, बलराम महतो और दीपक सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।...