Ranchi News: ट्रैफिक पोस्ट पर जवान और एसआई भिड़े, वीडियो वायरल
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। लोवाडीह दुर्गा सोरेन चौक स्थित ट्रैफिक पोस्ट पर शनिवार दोपहर तैनात एक जवान और एसआई आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें एक की वर्दी फट गई। राहगीर ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय दुकानदार के अनुसार एसआई सिकंदर बेसरा लंच से लौटे तो एक वाहन मालिक ने गाड़ी छोड़ने को कहा। एसआई ने चालान के बिना वाहन छोड़ने से इनकार किया। वाहन चालक ने बताया कि सिपाही पंकज दास ने उससे पैसे लिए हैं। इस पर एसआई ने सिपाही से पूछताछ की तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ट्रैफिक पोस्ट पहुंची, लेकिन वहां ताला लगा मिला। पुलिस मौके की छानबीन कर लौट गई। मामला ट्रैफिक विभाग से जुड़ा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.