Ranchi News: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पोआदीरी गांव के समीप सोमवार शाम खेत में हल चलाने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राहे थाना क्षेत्र के दिलगुमारा गांव निवासी 23 वर्षीय राजू महतो के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह बजे राजू महतो खेत में ट्रैक्टर से हल चला रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें वह दब गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। राजू महतो अविवाहित था और घर में उसके माता-पिता हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, देर रात तक सोनाहातू या राहे थाना में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.