Ranchi News: ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत
रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना क्षेत्र के तोड़ाग गांव में शनिवार दोपहर ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक 24 वर्षीय धर्मदास उरांव, पिता माधो उरांव, बरवदाग पंचायत के डुमरगढ़ी, तोड़ाग के निवासी थे। घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। बताया जाता है कि धर्मदास उरांव अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान पास के खेत की जुताई कर लौट रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उसके ऊपर पलट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.