रांची, सितम्बर 11 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में करीब दो माह पूर्व हुई ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चामा निवासी 21 वर्षीय सूरज उरांव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, सूरज उरांव पर श्याम गांव से ट्रैक्टर चोरी करने में संलिप्त रहने का आरोप है। घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक ने चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया था। ट्रैक्टर एक सुनसान सड़क पर लावारिस हालत में पड़ा मिला था।जांच के दौरान पुलिस को मामले में सूरज उरांव की संलिप्तता के साक्ष्य मिले। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...