Ranchi News: ट्रैक्टर की चपेट में आए जलमांदी के राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत
रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के जलमांदी गांव निवासी 43 वषीय जगेश्वर सिंह की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार-शुक्रवार की देर रात रांची के तुपुदाना स्थित देवनीका अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है। जगेश्वर राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। परिजनों के अनुसार, 9 जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे जगेश्वर सिंह रनिया चौक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में रनिया ब्लॉक चौक और बेलसियांगढ़ के बीच इंदटांड़ के पास वह लघुशंका के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.