रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के कुसई चौक के पास रहने वाले विनोद सिन्हा ओरमांझी में तेज रफ्तार ट्रेलर से धक्का लगने से जख्मी हो गए। दुर्घटना के समय विनोद अपनी कार पर सवार होकर रामगढ़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक ओरमांझी से आगे एक ढाबा के पास उनकी कार को ट्रेलर से धक्का लगा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें शरीर के विभिन्न अंगों में अंदरूनी चोट लगी। मामले में सूचक की ओर से ट्रेलर के चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...