रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। टांगरबसली रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान सिसई थाना क्षेत्र के पबया बघनी गांव निवासी सरीबा खातून उर्फ लालो खातून, पति हबीबुल अंसारी, के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार करीब साढ़े 12 बजे सरीबा खातून रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान वह गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...