Ranchi News: ट्रांसफॉर्मर जलने से 15 दिनों से अंधेरे में मुरतो के ग्रामीण
रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के मुरतो गांव के ग्रामीण पिछले 15 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर जल जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है, ताकि बिजली आपूर्ति बहाल हो सके। ग्रामीण बोलो उरांव, रवि उरांव, शनिचरवा भगत, राजा उरांव, शाहवीर उरांव, राजेश कुमार, विकास कुमार, राजू साहू, प्रकाश साहू और महावीर साहू ने कहा कि बिजली के अभाव में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित में जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.